
रायपुर। प्रदेश की राजनीती से एक बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से सांसद फूलोदेवी नेताम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा नेट्टा डिसूजा को इस्तीफा भेजा है। फूलोदेवी नेताम ने अपने पत्र में किसी अन्य महिला साथी को काम करने का मौका दिए जाने की बात कही है।




