छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से, डॉ. महंत की अध्‍यक्षता में हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, रूपरेखा तय

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। सदन की बैठक से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्‍यक्षता में हुई। बैठक में मानसून सत्र के दौरान होने वाली सदन की चार बैठकों में होने वाले कामकाज की रुख रेखा तय की गई है।

बता दें कि इस बैठक में कार्यमंत्रणा समिति के सदस्‍य और मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्‍वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया, वरिष्‍ठ विधायक सत्‍यनारायण शर्मा, पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ. रमन सिंह और धरमलाल कौशिक सहित अन्‍य सदस्‍य मौजूद थे।

प्रत्‍येक सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होती है। इसमें सत्र के दौरान सदन में होने वाले कामाकज की रुप रेखा तय की जाती है। अनुपूरक बजट व अन्‍य विधेयक आदि कब पेश किया जाएगा। किसी विषय पर सदन में कितनी देर चर्चा होगी, यह सभी इस बैठक में तय होता है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button