छत्तीसगढ़

खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीती रात थाने के बाहर डटे रहे। कांग्रेस की मांग है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल वापस ली जाए और भाजपा नेताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया था। इस दौरान हुए प्रदर्शन में उग्रता के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने खम्हारडीह थाने पहुंचकर पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया और कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस ने थाने के बाहर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

धरने के दौरान दीपक बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने कहा कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर जबरन केस दर्ज किए गए हैं और जब तक एफआईआर वापस नहीं ली जाती, तब तक धरना जारी रहेगा।

बैज ने भाजपा के प्रदर्शन को कांग्रेस मुख्यालय पर हमला बताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को देखते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button