छत्तीसगढ़

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम भटगांव में वृक्षारोपण अभियान, रीपा सेंटर में लगाए गए 40 विभिन्न प्रजातियों के पौधे

100 गड्ढों की पहले से हुई थी तैयारी, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम भटगांव में वृक्षारोपण अभियान, रीपा सेंटर में लगाए गए 40 विभिन्न प्रजातियों के पौधे

100 गड्ढों की पहले से हुई थी तैयारी, ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

धमतरी, 24 जुलाई। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार शुक्रवार सुबह जिले की सभी ग्राम पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत भटगांव के रीपा सेंटर परिसर में भी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत रीपा सेंटर में पहले से 100 स्थानों पर गड्ढे तैयार किए गए थे, लेकिन उपलब्धता के अनुसार 40 पौधे प्राप्त हुए, जिनका विधिवत रोपण किया गया।

वृक्षारोपण के दौरान कटहल, सीताफल, जामुन, जाम, आम सहित 40 विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए कहा कि पौधे तभी सफल होंगे जब उनकी जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा से निभाई जाएगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। स्वच्छ पर्यावरण, अच्छा स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पेड़ अति आवश्यक हैं।”

कार्यक्रम में सरपंच फागू राम साहू, दुष्यंत साहू (पंच), सुदामा देवांगन (पंच), योगेश्वर देवांगन (पंच), राम ध्रुव (पंच), रीसेंट देवांगन (पंच), सीलोचनी साहू, लता देवांगन, नूतन साहू, मोतीन बाई, कविता बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पंचगण उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button