छत्तीसगढ़

आनंद पवार फैंस द्वारा सावन झूला महोत्सव एवं सखी मड़ई का 23 जुलाई को होगा आयोजन

धमतरी – आनंद पवार फैंस धमतरी द्वारा बिलाई माता मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सावन झूला महोत्सव एवं सखी मड़ई का आयोजन किया गया है,जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन है,इस आयोजन में मेंहदी प्रतियोगिता,जनउला(पहेली बूझो) प्रतियोगिता,गेड़ी दौड़,शिव परिवार वेशभूषा प्रतियोगिता, छतीसगढ़िया वेशभूषा,नृत्य प्रतियोगिता (समूह एवं एकल) एवं शिव पूजन थाली सजाओ प्रतियोगिता सहित अन्य आकर्षक भी होंगे।
आनंद पवार ने बताया कि आधुनिकता की दौड़ में प्रकृति के संग झूला झूलने की बात अब कहीं नहीं दिखती है। आज से दो दशक पहले तक झूलों और मेंहदी के बिना सावन की परिकल्पना भी नही होती थी। आज के समय में सावन के झूले नजर ही नहीं आते हैं,हमारी इसी ही सनातन परंपरा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आनंद पवार फैंस ने एक छोटा सा प्रयास किया है,जिसमें भगवान शिव के प्रिय सावन मास में झूला झूलने की प्राचीन और वेदविदित परम्परा के अनुसार सावन झूला महोत्सव का आयोजन किया गया है,इसके साथ-साथ महिला वर्ग के लिए सखी मड़ई का आयोजन भी है जहाँ विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित अन्य मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित है,यह कार्यक्रम पुर्णतः निशुल्क है,मैं नगर की सभी महिलाओं से अपील करता हूँ कि यह कार्यक्रम आपका है इसमें उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लें,यह कार्यक्रम धमतरी नगर की नारी शक्ति को समर्पित है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई दायरा नही है,सिवाय इसके की आप महिला हो,इसमें आप अपने छोटे बच्चों को भी लेकर आ सकते है और सावन में महिलाओं द्वारा सामुहिक कार्यक्रम की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने और होते हुए देखने के साक्षी बनें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button