छत्तीसगढ़

बाबा बर्फानी ,शिवखोड़ी धाम ,श्री बुढ़ा अमरनाथ धाम के दर्शन के लिए निकलेंगे श्रद्धालुगण

धमतरी- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाबा बर्फानी, शिवखोड़ी धाम ,श्री बूढ़ा अमरनाथ चट्टानी की यात्रा की जानी है ।जिसमें नगरी ,सिहावा, सिरपुर, मगरलोड, भखारा के सभी भोले के भक्त की यात्रा 25 तारीख दिन मंगलवार को पहला जत्था 380 श्रद्धालु यात्रा करेंगे ।जिसमें 18 वर्षों से 50 वर्ष के लोगों की यात्रा श्री बर्फानी बाबा एवं वैष्णो देवी की दर्शन कर वापस होगा ।दूसरा जत्था 7 अगस्त को श्री बाबा चट्टानी शिवखोड़ी धाम, मंगला माई ,पांडव गुफा ,वैष्णो देवी ,अमृतसर ,ब्यास ,लाल देवी मंदिर ,अटारी बॉर्डर के लिए 280 श्रद्धालु यात्रा में जाने की तैयारी कर रहे हैं । सुनील साहू ने कहा है कि संख्या अधिक होने के कारण 10- 10 की संख्या बाटा गया है ताकि कोई इधर से उधर ना हो सके और यात्रा सुरक्षित हो सके और साहू ने कहां है। कि यदि साधु संत जाना चाहते हैं तो उसके लिए पंजीयन एवं रजिस्ट्रेशन का व्यवस्था गीता मंदिर श्री राम मंदिर पुराना मंडी जम्मू मैं अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं एवं श्रद्धालु के लिए भगवती नगर यात्री निवास जम्मू में अपना रजिस्ट्रेशन एवं पंजीयन करवा सकते हैं। श्रद्धालु अपना पासपोर्ट 5 नग फोटो एवं आधार कार्ड अवश्य अपने पास रखना अनिवार्य है ।किसी श्रद्धालु एवं साधु संत बाबा की दर्शन करने जाना है तो नगरी से आशीष सोनी ,पंकज साहू ,जीतू साहू ,डीके नेताम , मगरलोड उमेश देवांगन ,उमेश नेताम ,भागीरथी नेताम कुरूद से प्रहलाद साहू, पंकज ध्रुव, आशीष नेताम ,भखारा से संतोष निर्मलकर ,ललित सोनवानी ,अजय साहू ,धमतरी से सुनील साहू ,आशीष निर्मलकर ,दीपक रवानी से संपर्क कर सकते है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button