कानीडबरी में साहू समाज भवन के शेड निर्माण का हुआ भूमि पूजन, रंजना साहू की पहल पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंजलाल देवांगन ने रखी आधारशिला
कानीडबरी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न, रंजना साहू ने भाजपा वरिष्ठ कुंजलाल देवांगन के करकमलों से कराया भूमिपूजन

कानीडबरी में साहू समाज भवन के शेड निर्माण का हुआ भूमि पूजन, रंजना साहू की पहल पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुंजलाल देवांगन ने रखी आधारशिला
कानीडबरी में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन रंजना साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ सम्पन्न, रंजना साहू ने भाजपा वरिष्ठ कुंजलाल देवांगन के करकमलों से कराया भूमिपूजन
धमतरी- ग्राम कानीडबरी में हरदिहा साहू समाज भवन कानीडबरी में शेड निर्माण कार्य, बेतल घर से जागेशर घर की ओर नली निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत अमेठी में अटल डिजिटल सेवा केंद्र का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। श्रीमती रंजना साहू की पहल से स्वीकृत शेड निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुंजलाल देवांगन के करकमलों से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने समाज भवन में शेड निर्माण को सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए श्रीमती रंजना साहू का आभार व्यक्त किए। शेड निर्माण से सामाजिक बैठकों, सामुदायिक आयोजनों, विवाह एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में समाज के लोगों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए सामाजिक भवनों का सुदृढ़ होना आवश्यक है, साहू समाज ने हमेशा सामाजिक एकता, सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ग्राम कानीडबरी में साहू समाज भवन में शेड निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, समाज की मांग और आवश्यकता को देखते हुए इस कार्य को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी अधोसंरचना का निर्माण भी क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की एकता और सहयोग से ही गांव एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कुंजलाल देवांगन ने कहा कि साहू समाज हमेशा से सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन की भावना के लिए जाना जाता है, समाज भवन में शेड निर्माण होने से यहां आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में लोगों को सुविधा मिलेगी, जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने इस कार्य के लिए श्रीमती रंजना साहू की पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाना जनप्रतिनिधित्व की सार्थकता है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिन्हा ने कहा कि साहू समाज भवन में शेड निर्माण होने से सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रंजना साहू की पहल से क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को गति मिल रही है, जो जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए रंजना साहू एवं समाज के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सत्यप्रभा साहू जनपद सदस्य, पंकज साहू जिला मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजीव सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, किशोर साहू जिला अध्यक्ष हरदिहा साहू समाज युवा प्रकोष्ट धमतरी, आनंद राम साहू, श्याम लाल साहू, बंसीलाल साहू, वेद प्रकाश, दिलीप साहू, अक्तू राम साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, सामाजिक बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



