दिल्ली पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले रंजना साहू व दीपेंद्र साहू
कुशलक्षेम जाना, जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर ईश्वर से की प्रार्थना

दिल्ली पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले रंजना साहू व दीपेंद्र साहू
कुशलक्षेम जाना, जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना कर ईश्वर से की प्रार्थना
धमतरी-भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू एवं भाजपा नेता दीपेंद्र साहू ने आज दिल्ली पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।
मुलाकात के दौरान रंजना साहू एवं दीपेंद्र साहू ने प्रदेश अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि किरण सिंह देव जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से पार्टी के कार्यों में अपना मार्गदर्शन प्रदान करें।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने संगठनात्मक विषयों पर भी आत्मीय चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात को लेकर दोनों नेताओं ने कहा कि उनका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।
रंजना साहू एवं दीपेंद्र साहू ने कहा कि संगठन के मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा लगातार जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।



