सिंधी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, नवगठित ‘सुहिणी सोच’ टीम ने ली शपथ
सावन की रंगारंग प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन
सिंधी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव, नवगठित ‘सुहिणी सोच’ टीम ने ली शपथ
सावन की रंगारंग प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन
धमतरी। सिंधी समाज की महिला टीम ‘सुहिणी सोच धमतरी’ द्वारा महिलाओं के लिए भव्य एवं पारंपरिक सावन महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर सावन के उल्लास को गीत, संगीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान स्वादिष्ट व्यंजनों, विभिन्न सामग्रियों तथा आकर्षक राखी हैंपर्स के स्टॉल भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
सावन महोत्सव में महिलाओं ने अलग-अलग समूहों में मनमोहक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियां दीं। सावन की थीम पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था।
‘सुहिणी सोच’ महिलाओं को दे रही प्रतिभा और आत्मविश्वास का मंच
‘सुहिणी सोच’ प्रदेश स्तरीय महिला संस्था है, जिसकी संस्थापक मनीषा तारवानी, रायपुर हैं। संस्था एक पंजीकृत संगठन के रूप में महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने तथा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रही है। धमतरी में आयोजित सावन महोत्सव भी इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाला आयोजन रहा, जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आपस में जुड़ने का अवसर मिला।
नवगठित टीम का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
कार्यक्रम के दौरान ‘सुहिणी सोच धमतरी’ की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। अध्यक्ष पद पर प्राप्ति सतराम वाशानी सहित पूरी टीम के सदस्यों को रायपुर से विशेष रूप से पहुंची ‘सुहिणी सोच’ की टीम द्वारा पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर रायपुर से पहुंचीं संस्था की संस्थापक श्रीमती मनीषा तारवानी, अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी चिमनानी, संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती माही बुलानी, सचिव श्रीमती रेनू कृष्णानी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विद्या गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा कमलानी, संयुक्त सचिव श्रीमती मुस्कान लालवानी तथा सदस्य श्रीमती सोनिया इसरानी, श्रीमती खुशी सोनी और श्रीमती पूनम हिंदुजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी के अध्यक्ष श्री चंद्रलाल जसवानी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी की संचालिका सरिता बहन जी तथा वरिष्ठ नेत्री पार्वती वाधवानी सहित अन्य अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
सावन क्वीन सहित विभिन्न खिताबों से सम्मानित हुईं प्रतिभागी
सावन महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक खिताबों से नवाजा गया। सेजल जसूजा ने ‘सावन क्वीन’, सिमरन हिंदूजा ने ‘ब्यूटी क्वीन’, प्रिया चावला ने ‘बेस्ट हेयरस्टाइल’, कोमल पाहुजा ने ‘बेस्ट ड्रेसअप’, वीणा धामेचा ने ‘बेस्ट स्माइल’ तथा काव्या आहूजा ने भी विशेष खिताब अपने नाम किया।
आयोजन समिति के सदस्यों का रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्राप्ति सतराम वाशानी के नेतृत्व में पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में तन्वी वाधवानी, कविता जग्यासी, मुस्कान खटवानी, हर्षिता पाहुजा, कीर्ति मुलवानी, साक्षी सुंदरानी, दिशा मंगलानी, प्रिया आहूजा, मंजू होतवानी, पूजा राजवानी, पाखी वरयानी, स्नेहा वाधवानी, सिमरन हिंदूजा, भावना लालवानी, काजल मुंजवानी, ज्योति थारवानी, राखी रूपवानी एवं शिखा नारवानी सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सावन महोत्सव में महिलाओं की सहभागिता, रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साह ने कार्यक्रम को खास बना दिया। आयोजन ने न केवल सिंधी समाज की पारंपरिक संस्कृति और सावन की खुशियों को जीवंत किया, बल्कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमिता को सामने लाने के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान किया।



