राजनीति से परे रिश्तों की डोर: किरण देव को राखी बांधने दिल्ली पहुंची भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू
रक्षाबंधन बना भावुक : किरण देव से मिलने दिल्ली पहुंची रंजना साहू, कलाई पर सजाई राखी

राजनीति से परे रिश्तों की डोर: किरण देव को राखी बांधने दिल्ली पहुंची भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू
रक्षाबंधन बना भावुक : किरण देव से मिलने दिल्ली पहुंची रंजना साहू, कलाई पर सजाई राखी
धमतरी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क दुर्घटना के बाद दिल्ली में उपचाराधीन हैं। ऑपरेशन के बाद वे दिल्ली में आराम कर रहे हैं। इसी बीच रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू दिल्ली पहुंचकर उन्हें राखी बांधी।
जैसे ही रंजना साहू किरण देव से मिलने पहुंची, माहौल भावुक हो गया। बिस्तर पर आराम कर रहे किरण देव की कलाई पर राखी बांधते हुए रंजना साहू की आंखें नम हो गई। उन्होंने भाई के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
रंजना साहू ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। राजनीति और पद से ऊपर मानवीय रिश्ते हैं। इस कठिन समय में भाई के पास पहुंचकर राखी बांधना मेरा कर्तव्य था। भाई का स्वस्थ होना ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भी बहन रंजना को आशीर्वाद दिया। इस मुलाकात ने यह साबित कर दिया कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां सुख-दुख में सभी एक दूसरे के साथ खड़े हैं।



