छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय आज कैबिनेट मीटिंग सहित कई अहम बैठकों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह से ही मंत्रालय में विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान कैबिनेट की बैठक के साथ ही नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कामकाज की समीक्षा भी होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक के बाद दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभागीय योजनाओं, कार्यों की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की जाएगी। दिनभर मंत्रालय में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मंत्रालय से सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

11:00 बजे: सीएम हाउस से मंत्रालय के लिए रवाना
11:30 बजे से 1:30 बजे तक: कैबिनेट की बैठक
1:30 बजे: नव नियुक्त सहायक संचालकों को नियुक्ति पत्र वितरण
3:00 बजे: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक
5:00 बजे: मंत्रालय से सीएम हाउस के लिए रवाना

Author Desk

Related Articles

Back to top button