पोला पर्व पर महापौर रामू रोहरा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना

पोला पर्व पर महापौर रामू रोहरा ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना
धमतरी/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति से जुड़े पोला पर्व के अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा ने शहर एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
महापौर श्री रोहरा ने कहा कि पोला पर्व हमारी कृषि संस्कृति, परंपरा और किसानों के जीवन से गहराई से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व अन्नदाता किसानों और कृषि कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैलों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
महापौर ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि पोला पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। किसानों के खेतों में अच्छी फसल हो और उनका जीवन सदैव खुशहाल रहे।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए पुनः पोला पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



