छत्तीसगढ़

राक्षस प्रवृत्ति के लोगो द्वारा बर्बरता पूर्वक महिलाओं के ऊपर किए गए सामूहिक दैहिक शोषण के खिलाफ महासभा ने कैंडल मार्च कर किए विरोध प्रदर्शन

धमतरी – अदम्य शौर्य और साहस की प्रतिमूर्ति अन्याय, अत्याचार के खिलाफ मुगलों से लोहा लेने वाली वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के मूर्ति के समक्ष अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा द्वारा मणिपुर में राक्षस प्रवृत्ति के लोगो द्वारा बर्बरता पूर्वक महिलाओं के ऊपर किए गए सामूहिक दैहिक शोषण, हत्या,आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अमानवीय कृत्य के घोर निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु कैंडल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने, मणिपुर सरकार मुर्दाबाद, आदिवासियों पर अन्याय बंद करो, दोषियों को फांसी दो के नारे के साथ भारी आक्रोश प्रदर्शित किया गया।
कैंडल मार्च में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल शोरी, संसदीय सचिव इंद्र श्याम मंडावी विधायक मानपुर मोहला, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक नगरी सिहावा, खामसिंह मांझी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, सोनऊ राम नेताम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह राष्ट्रीय महासचिव,नीलकंठ टेकाम प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, आर.एन. ध्रुव राष्ट्रीय सचिव छत्तीसगढ़,दिवाकर पेंदाम राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र, हेमंत धुर्वा राष्ट्रीय सचिव उड़ीसा, गुरुचरण नायक राष्ट्रीय संगठन मंत्री झारखंड, शंकर लाल उईके राष्ट्रीय सचिव, महेंद्र नायक प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा, चंदन मर्सकोले प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, नंद कुमार गोंड राष्ट्रीय ज्वाइंट सेक्रेट्री पश्चिम बंगाल, बी.एल. कोर्राम राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडी साहित्य परिषद, बी पी एस नेताम (आईएएस) संरक्षक, भारत सिंह (आईपीएस) प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, मंगला ताई उईके कोया पुनेम गोंडवाना गोंड महासभा महिला प्रभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष,सुब्रत कुमार जीएसयू प्रेसिडेंट उड़ीसा,डॉ. वेदवती मंडावी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग , जनक राम ध्रुव अध्यक्ष गोंडवाना सेवा ट्रस्ट अमरकोट अमरकंटक मध्य प्रदेश, चंद्रिका प्रसाद ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष,श्रीमती बसंता ठाकुर प्रांतीय उपाध्यक्ष महिला प्रभाग, डीआर आंचला आईपीएस,श्रीमती कमला देवी नेताम,श्रीमती आशा ध्रुव, राजकुमार पोयाम,मोहन सिंह टेकाम,एन.के. ठाकुर भिलाई, नकुल सिंह नेताम, टिकेश्वर भोई राउरकेला, टामेश्वर ठाकुर , मनहेर सिंह कोर्राम जिला अध्यक्ष, एसआर सोरी,फरशुराम सलाम, हेमंत सिंह ध्रुव,महेंद्र ध्रुव, इतवारी राम मरकाम, चतुर सिंह नेताम, कैलाश कुमार ध्रुव, धजाराम ध्रुव, कमलेश ध्रुव,चेतन ध्रुव, राम ध्रुव, महेश्वरी श्याम,डॉ आर एन नेताम, नेताम ,फूल सिंह नेताम, बी.एस.सिदार जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा,के एस मराई, मनमोहन सिंह गोंड,एच.के. सिंह उईके, एल एन मरई, रामचंद्र ध्रुव संभागीय संयोजक बिलासपुर, पवन सिंह टेकाम सूरजपुर, शंकर उर्रे प्रेम नगर,श्रीमती वेदवती दरियो प्रदेश महासचिव जंगो रायतार महिला समिति छत्तीसगढ़, यशवंत सोरी गरियाबंद, संत कुमार नेताम, भीखम सिंह मरकाम, भुनेश्वर सिंह सिदार रायगढ़, महेंद्र सोरी , योगेश ठाकुर, यशवंत शोरी राज अध्यक्ष खल्लारी, मानसिंह सिदार ,राम जी ध्रुव , चंदू ध्रुव,देवा मरकाम, भुनेश्वर ध्रुव के साथ ही बड़ी संख्या में पूरे देश भर से पधारे विभिन्न सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी, सदस्य गण एवं बुद्धिजीवी उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button