छत्तीसगढ़राजनीति

सत्ता में आकर साढ़े चार साल में छात्रसंघ चुनाव कराने में असफल कांग्रेस : पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ वैभव सिंह ठाकुर

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष वैभव सिंह ठाकुर ने कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए छात्रसंघ चुनाव अगले साल कराए जाने की घोषणा पर इस सत्र में छात्रसंघ चुनाव कराने की माँग की है। उन्होंने कहा ये वही कांग्रेस की सरकार है जो पहले विपक्ष में थी तो छात्रसंघ चुनाव कराने की माँग करती थी। आज इनको सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए लेकिन ये छात्रसंघ चुनाव नहीं करा पाए। इससे इनकी दोहरी नीति दिखावटी युवा हितैषी होने का दावा और असली चाल चरित्र चेहरा उजागर होता है। आज मुख्यमंत्री जी को पता है की अगर चुनाव हुआ तो ये बुरी तरह से छत्तीसगढ़ के कॉलेजो और विश्वविद्यालयों में हार रहे हैं क्योंकि ये युवा विरोधी सरकार है। युवा इनसे ठगे महसूस कर रहे हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा की वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से माँग करता हूँ की अगर आप सच में युवा हितैषी हैं तो युवाओं को उनका हक दें और छात्रसंघ चुनाव इस सत्र में कराएं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button