छत्तीसगढ़राजनीति

मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे रायपुर, मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वागत, जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भरोसे का सम्मेलन में शामिल होने रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, मंत्री अमरजीत भगत, ताम्रध्वज साहू समेत कई नेताओं ने स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, आज जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन को संबोधित करने के लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश के सभी बड़े नेता वहां उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार ने इन 5 वर्षों में जो काम किया है उस पर लोगों का भरोसा है। चाहे वह किसान मजदूर महिला युवा एसटी-एससी सरकारी कर्मचारी अधिकारी सबके लिए सरकार ने काम किया है। इसके पहले प्रियंका गांधी जगदलपुर आई थी और उसके पहले सरगांव में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था। हमारी जो संस्कृति है उसे लेकर भी हमने काम किया है। ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसके लिए हम लोग काम नहीं किए हैं। करीब 450 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी वहां किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button