छत्तीसगढीया क्रांति सेना जिला धमतरी की हुई बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की गई विशेष चर्चा

धमतरी – आज दिनांक 13-8-2023 दिन रविवार को छत्तीसगढीया क्रांति सेना जिला धमतरी का बैठक बांस पारा स्थित साहू समाज भवन मे रखा गया । छत्तीसगढ महतारी की आरती वंदना कर बैठक का शुरूवात किया गया कार्यक्रम को गति देते हुए जिले से आए छत्तीसगढीया क्रांति सेना के सेनानी का गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। छत्तीसगढ महतारी की मुर्ति स्थापना व जिले में छत्तीसगढीया भाखा बोली अऊ छत्तीसगढीया संस्कृती को बचाने के लिए छत्तीसगढीया क्रांति सेना के विस्तार के विषय मे चर्चा किया गया।
बैठक मे छत्तीसगढीया क्रांति सेना के प्रदेश महखमंत्री श्री भुषण साहू, प्रदेश आईटी प्रमुख श्री देवेन्द्र नेताम, जिला अध्यक्ष धमतरी श्री निखिलेश देवान साहू, दुर्ग जिला से सेनानी धर्मेन्द्र साहू, चन्द्रहास, जयप्रकाश सिन्हा, देवा लहरे, चित्ररेखा देवदास, रीना सोनवानी, बसंत साहू, कमलनारायण साहू, मुरली साहू, छेदन साहू, पंकज साहू, हीरादास मंडल, थलेन्द्र साहू, डिपेश देवांगन, लोमेश यादव, मिलाप सिन्हा, मनीष साहू, टीकेश पटेल
निखिल सिन्हा आदि छत्तीसगढीया क्रांति सेना के सेनानी व सर्व छत्तीसगढीया समाज के लोग सैकडो की संख्या में बैठक में उपस्थित हुए।




