पुरी नहर मे पानी छोड़ने किसानों के सत्याग्रह के बाद जागा सिचाई विभाग

किसानी व किसान के प्रति निष्क्रियता व लापरवाही नहीं होगा बर्दाश्त-: बालाराम साहू
सिंचाई सुविधाओ को सुचारू रूप से बाहल करने मजदूरों की करें विभाग व्यवस्था-: राजेंद्र शर्मा
धमतरी -: भीषण गर्मी तथा कई दिनों से बारिश न होने के कारण खेतों में दरार पड़ने लगी है जिसके कारण किसान सिंचाई हेतु नहर से पानी छोड़ने की मांग निरंतर कर रहे हैं मुख्य केनाल से पूरी वितरक शाखा में पानी न छोड़ने पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बालाराम साहू एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नहर के मुहाने पर ही किसान सत्याग्रह में सुबह से ही बैठ गए थे जहां पर धीरे-धीरे हो रहे किसानो की भीड़ को देखते हुए सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारि कुंभंकर्णी नींद से जागे तब कहीं जाकर नाहर का गेट खोला गया तथा आक्रोशित किसान शांत हुए, गौरतलब है कि 8 दिन पूर्व से ही मुख्य केनाल में पानी छोड़ दिया गया था लेकिन हेडअप गेट पीपरछेडी फाँल के गेटो को को नीचे बैठाने के लिए मजदूर का टोटा बताकर पूरी वितरक शाखा में पानी नहीं पहुंचाई गई थी जिसका खामियाजा किसान भुगत रहे थे। जबकि इस क्षेत्र में सिंचाई के अन्य कोई ट्यूबवेल जैसा साधन नहीं होने के कारण पानी की प्रथम आवश्यकता इसी क्षेत्र को थी जिसके लिए निरंतर वहां की कृषक सिंचाई विभाग का ध्यान आकर्षित कराते आ रहे थे ।सत्याग्रह स्थल नहर पार मे ही बाला राम साहू ने कहा कि किसान व किसानी के प्रति सिंचाई विभाग का व्यवहार बर्दाश्त योग्य नहीं है जबकि उन्हें निरंतर खेतों में पड़ रही दरारों तथा पानी के आवश्यकता के संबंध में अवगत कराया जा रहा था हमारी सब्र की सीमा फूटने के बाद ही हम या रास्ता अपनाएं हैं। वहीं सिंचाई विभाग की अकर्मण्यता पर रोष व्यक्त करते हुए राजेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि मजदूरों की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया और इस प्रकार किसान हमेशा इस समस्या से जूझते रहे तो हम उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे उन्होंने आगे कहा कि सिंचाई विभाग किसान हित में रहे गंभीर। किसानों के इस आंदोलन में पूर्व सरपंच चिरंजीलाल साहू, पूरनलाल पटेल, डोमार महिपाल ,गिरवर साहू, उमेश साहू ,खिलावन कोसरिया ,रमेश साहू ,मिथिलेश निर्मलकर, हीरामन निर्मलकर, शोभाराम साहू, ज्ञानेश्वर यादव, पुनु साहू ,धन्नू राम निर्मलकर, भारत कोसरिया, राजेंद्र ध्रुव, रामकृष्ण यादव, डोमन निर्मलकर ,अवध राम साहू ,टीकाराम निर्मलकर, जितेंद्र कुमार, दीनदयाल साहू, शिवकुमार साहू ,मेवाराम साहू, मोतीलाल साहू ,डोमन लाल चंद्राकर ,ताराचंद साहू, विजय ध्रुव, बल्लू यादव ,रामकृष्ण निषाद, प्रमुख रूप से शामिल रहे।




