छत्तीसगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री आज जगदलपुर में युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 16 अगस्त को जगदलपुर में युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज मैदान धरमपुरा में होगा। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है। इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। मुख्यमंत्री ने इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की है।
मुख्यमंत्री बघेल 16 अगस्त को जगदलपुर के शौर्य भवन पुलिस कॉर्डिनेटर लालबाग में शाम 7 बजे ‘पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button