पट्टे की मांग को लेकर भाजपा नेता रामू रोहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने निकले वार्डवासियों को पुलिस ने रोका…

धमतरी – धमतरी शहर के कुछ वार्ड वासियों द्वारा प्रदर्शन के माध्यम से आबादी पट्टे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन की तैयारी में थे।आपको ये बताना लाजिमी होगा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल आज धमतरी जिले के तीनों विधानसभा कुरूद,नगरी और धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संकल्प शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं ।पुलिस विभाग को इस बात की भनक लगते ही मकेश्वर वार्ड में भाजपा नेता रामू रोहरा के नेतृत्व में कुछ भाजपा पार्षदों के साथ एकत्रित लोगो को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पुरानी मंडी जाने से रोक दिया। गौरतलब रहे की इन पट्टे की मांग करने वाले लोगों का कहना है कि धमतरी शहर में लगभग 3000 लोगों को अभी तक पट्टा नहीं मिला है। जबकि चुनाव के पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सभी लोगों को पट्टे दिए जाने की बात कही गई थी… मगर उनके झूठे आश्वासन से सभी पीड़ित लोगों को काफी नाराज है।यहां तक उन्होंने यह भी कह दिया है कि पट्टा नहीं तो वोट नहीं.. वहीं कुछ वादों में आने वाले चुनाव में कांग्रेसियों को नहीं घुसने दिए जाने की बात इन प्रदर्शनकारियों द्वारा की जो कि प्रदर्शनकारियों द्वारा गई ।




