
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसका आदेश आज एआईसीसी ने जारी किया है। साथ ही कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए घोषणा पत्र समिति और इलेक्शन मैनेजमेंट समिति का भी गठन किया है।
जिला अध्यक्ष के पद पर राजनांदगांव में भागवत साहू, बस्तर में सुशील मौर्य, कवर्धा में होरी राम साहू को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सक्ति में त्रिलोक चंद जयसवाल, मनेन्द्रगढ़ में अशोक श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर में अनिल मानिकपुरी, कोरिया में प्रदीप गुप्ता, पेंड्रा-मरवाही में उत्तम वासुदेव, खैरागढ़ में गजेंद्र ठाकरे, नारायणपुर में रजनु नेताम को जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
वही परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को घोषणा पत्र तैयार करने वाली समिति का मुखिया बनाया गया है। इस समिति में रविंद्र चौबे, डॉ शिव कुंकर डहरिया, अमरजीत भगत, उमेश पटेल, डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, धनेन्द्र साहू, फूलो देवी नेताम, शैलेश पांडेय, अरुण वोरा, शिशुपाल सोरी, द्वारकाधीश यादव, कुंवर सिंह निषाद, राजेश तिवारी, चुन्नी लाल साहू, इदरीश गाँधी, हेमा देशमुख, अटल श्रीवास्तव, अजय तिरके, राजेंद्र जग्गी, वाणी राव, शेष राज हरबंस, आकाश शर्मा हैं।
इसके साथ ही इलेक्शन मैनेजमेंट समिति में डॉ शिव कुमार डहरिया को चेयरमैन बनाया गया है। इस समिति में रामगोपाल अग्रवाल, अरुण सिंघानिया, राजेश तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह गैंदू और गजराज पगारिया शामिल हैं।



