
रायपुर। एआईसीसी के महासचिव के वेणुगोपाल की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस में गठित चुनावी कमेटियों की बैठक शुरू हो गई है। अजय माकन, स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख हैं। बैठक में प्रभारी शैलजा, सीएम बघेल, उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव के अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज, मंत्री मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, सप्तगिरि उल्का, चंदन यादव, रविंद्र चौबे भी मौजूद है। आवेदन प्रक्रिया जारी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब कांग्रेस में किस-किसको जिम्मेदारी सौंपी जाएगी इसका इंतजार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 17 अगस्त से कांग्रेस कमेटी में दावेदारों के आवेदन की प्रकिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 22 अगस्त तक जारी रहेगी।



