रेल यात्रा कर रहे तो ध्यान रखें, 2 से 8 सितंबर तक 22 ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
दरअसल, अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल-रूपोंद सेक्शन में बधवाबारा रेलवे स्टेशन में तीसरी रेललाइन का विद्युतीकृत का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग कार्य किया जाएगा। यहां कार्य 2 से 8 सितम्बर, 2023 तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी।
ये गाड़ियां रहेंगी कैंसिल
2 से 8 सितम्बर तक रद्द रहने वाली ट्रेनों में बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल, शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल -बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरिमिरी- चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल, चंदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल शामिल हैं।
वहीँ 2 सितम्बर शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 5 सितम्बर भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज-शालीमार बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 31 अगस्त और 7 सितम्बर को वलसाड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22909 वलसाड-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3 और 10 सितम्बर को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22910 पूरी-वलसाड एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2 सितम्बर को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 3 सितम्बर को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6 सितम्बर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 सितम्बर को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 6 सितम्बर को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 7 सितम्बर को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 1 से 07 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 1 से 7 सितम्बर को इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2 से 9 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 1 से 7 सितम्बर को भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2 से 8 सितम्बर को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 1 से 7 सितम्बर को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस कटनी एवं चिरिमिरी के बीच रद्द रहेगी। 2 से 8 सितम्बर को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस चिरिमिरी एवं कटनी के बीच रद्द रहेगी।
वहीँ परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
1 से 7 सितम्बर को बरौनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी –जबलपुर –नैनपुर होकर चलेगी। 2 से 8 सितम्बर को गोंदिया से रवाना होने वाली गाडी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी ।



