छत्तीसगढ़

कुरूद बीईओ नहीं हटने पर स्कूलों में होगी तालाबंदी

बी ई ओ कुरूद को हटाने सर्व शैक्षिक संघ ने जिला शिक्षा कार्यालय किया घेराव

धमतरी — विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुरूद आर एन मिश्रा के तानाशाही, अडियल रवैया से खासे आक्रोशित सर्व शैक्षिक संघ कुरूद के व्दारा उन्हे तत्काल हटाने के लिए जिला कलेक्टर धमतरी को एवं जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को दिनांक ३१ अगस्त तक अल्टीमेटम दिया है। साथ में सभी संवर्ग के शिक्षको के संघो ने यह चेतावनी भी दिया है कि 3 सितम्बर तक कुरूद बी ई ओ को नही हटाने पर आज 4 सितम्बर दिन सोमवार को सर्व शैक्षिक संघ जिला धमतरी व कुरूद द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी का घेराव किया गया । इस सबके कारण जो शैक्षिक व्यवस्था गड़बड़ाई है उसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य शासन व जिला प्रशासन धनतरी की है। सर्व शैक्षिक जिला धमतरी व कुरूद ने पूर्व में मांग किया गया था परिणामस्वरूप कलेक्टर धमतरी ने उन्हें हटाने के लिए शिक्षा सचिव को अपने अनुशंसा सहित पत्र प्रेषित किया है।एवं शिक्षा मंत्री ,मुख्यमंत्री को मांग किया गया है ।उनके बावजूद अभी तक उक्त बी ई ओ को अब तक कार्यालय से नही हटाये जाने पर कुरूद विकासखंड के शिक्षको मे बहुत असंतोष, आक्रोश एवं गहरी नाराजगी है।आज जिला शिक्षा अधिकारी के घेराव और ज्ञापन देने के साथ सर्व शैक्षिक संघ ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर कुरूद बीईओ आर एन मिश्रा को नहीं हटाया गया तो विकासखंड कुरूद तथा उसके बाद जिले के सभी स्कूलों में तालाबंदी होगी । जिसकी समस्त जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। सर्वशैक्षिक संघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उच्च अधिकारियों से मांग किया है कि उक्त बी ई ओ को तत्काल हटाया जाये।
आज के घेवाव में सर्व शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें राजेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र दादर चंदू चंद्राकर नवीन चंद्राकर , हरीश सिंहा, खुमान सिंह ठाकुर, भूषण चंद्राकर, डी आर साहू ओ पी साहू , पुरुषोत्तम निषाद तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश पांडे ,संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हुमन चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष लूकेश राम साहू, छ.ग. शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र चंद्राकर , छ ग टीचर्स एसो शियेशन अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू व्याख्याता संघ कुरूद से नूतन चंद्राकर खुमान साहू ,मनोज देवांगन राणा , रावण सिंह, मनोज साहू दीपक सहारे गोपाल साहू , पुरुषोत्तम निषाद ,नारद राम बघेल, ,सरोज साहू जे के साहू , महेंद्र साहू,चंद्र प्रकाश सेन, सरोज कुमार साहू,अशोक,निर्मलकर मूलचंद मारकंडे, महेंद्र साहू ,भावेश चंद्रवंशी और जिला सचिव अमित महोबे सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी शामिल हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button