छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : नाव पलटने से नदी में डूबे सात लोग, सभी लापता

दंतेवाड़ा। नदी में नाव पलटने से 7 लोगों के डूबने का मामला सामने आया है। बारसूर थाना इलाके के मुचनार घाट पर यात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव में सात लोग सवार थे, सभी की नदी में डूबने की खबर सामने आ रही है। मौके पर ग्रामीण इंद्रावती नदी में खोजबीन करने में जुटे हैं। अभी तक किसी का कोई पता नहीं चल पाया है। एएसपी आरके बर्मन ने मीडिया को बताया कि सूचना मिली है कि सात लोग नदी में डूब गए हैं। पुलिस बल के साथ गोताखोरों को भेजा जा रहा है। ग्रामीण भी खोजबीन करने में जुटे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button