छत्तीसगढ़

आनंद पवार ने पुरे जिले वासियों की ओर से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का आभार माना

धमतरी – मां बिलाई माता विंध्यवासिनी जी का आशीर्वाद स्वरूप चुनरी ओढ़ाकर और पुष्प प्रसादी से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को राम वन पथ गमन में राम जी की भव्य मूर्ति सहित सभी सप्तृषियो के मूर्ति अनावरण और पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद पवार ने पुरे जिले वासियों की ओर से आभार माना।ज्ञात हो कि इसमें नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, श्री राम वाटिका, दीप स्तंभ, सप्तऋषि की मूर्तियां सहित विभिन्न निर्माण कार्यों और श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में 1 करोड़ 32 लाख के करटेन वॉल ( म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौंदर्यीकरण, जन- सुविधा केन्द्र सहित विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button