भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर पीएम और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
धमतरी – भारतीय किसान संघ जिला धमतरी ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम अपर कलेक्टर कृपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है।
11 सितंबर को भारतीय किसान संघ के आव्हान पर पूरे प्रदेश की सभी तहसीलों में किसानों को हो रही समस्याओं एवं उनके निदान के लिए ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में केंद्र एवं राज्य के विषयों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
किसान संघ ने केंद्र सरकार से मांग में समर्थन मूल्य लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को कर्मचारियों की तरह प्रतिवर्ष महंगाई में भत्ते की तरह बढ़ाने, बीमा योजना के अंतर्गत खेत को इकाई मानकर प्रति व्यक्ति मूल्यांकन की जाए, कृषि कार्य पर लगने वाले यंत्र, दवा, बीज से जीएसटी हटाई जाए, कृषि बजट अलग प्रस्तुत किये जाये, आईसीएआर द्वारा रिसर्च में प्राइवेट पार्टिसिपेशन का प्रावधान निरस्त करें जिससे किसानों को बीज के लिए गुलाम न होना पड़े ।साथ ही नए बीजों के शोध पर बजट बढ़ाया जाए, आयात निर्यात नीति किसानों के हित में हो बाजार बढ़ने की स्थिति में किसानों को लाभ हो। राज्य सरकार को दिये ज्ञापन में अपने किये वादे पूरा करने तथा समस्या का निदान करने का आग्रह किया गया है। किसान संघ ने कहा कि आपकी सरकार का कार्यकाल पूर्णता की ओर है। लेकिन सरकार ने शराब बंदी जैसा बड़ा वादा जो सबसे पहले पूरा करना चाहिए था ।उस वादे से ही आपकी सरकार मुकर गई है। आज गांव गांव में अवैध शराब बिक रही है और युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है। विगत घोषणा का ₹600 बोनस महंगाई को देखते हुए राजीव गांधी न्याय योजना में वृद्धि की जानी चाहिए। धान का मूल्य इस वर्ष कम से कम 3200 ₹ होना चाहिए था उसे 2800 तक ही देने की बात की है। सिंचाई की सभी परियोजनाएं लंबित पड़ी है जैसे सुतियापाट, अरपा भैंसाझार, क्रांति जलाशय आदि। आपने ओल्ड पेंशन स्कीम तो लागू की परंतु किसान पेंशन का वादा भूल गये है। जिसकी किसानों को बहुत आवश्यकता है। इसी प्रकार पूर्व सरकार का दो वर्ष का बोनस भी आपने वादा करके नहीं दिया। इस वादे को पूरा नहीं करने पर ही पूर्व की सरकार चली गई थी।आपकी सरकार के पूर्व घोषणापत्र के वायदे आधे अधूरे हैं और अब चुनाव के पूर्व नया घोषणापत्र आने वाला है जब पिछले घोषणापत्र के वायदे ही पूरे नहीं किये गए हैं तो उस घोषणापत्र का औचित्य क्या रहा एवं आपके आने वाले नये घोषणापत्र पर किसान विश्वास भी करें तो कैसे करे। जो थोड़ा समय ही सरकार के कार्यकाल का बचा है उस शेष कार्यकाल में सरकार किसानों के किये वादों को पूर्ण करना चाहिए।
इस अवसर पर ग्राम चर्रा के किसानों द्वारा सिंचाई विभाग अधीक्षक यांत्रिक कार्यालय रुद्री में ग्राम के 600 एकड़ रकबा बड़ी नहर में गलत कुलपा बनाने के कारण स्थाई समाधान हेतु साहब जिवेन्द्र चंद्राकर चीफ इंजीनियर एवं एसडीएम कुरूद व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं के के संबंध में सार्थक चर्चा किया गया। जिसमें सहमति प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ,जिला संरक्षक ललित कुमार, जिला मंत्री दुलार सिंह जिला कार्यालय मंत्री दिलीप पटेल व्यास, नारायण साहू, राजेंद्र कुमार साहू, जिला महिला प्रमुख श्रीमती श्यामा साहू, रमन साहू ठाकुर, राम साहू, राकेश बैस,उत्तम बैस, हरिराम पटेल, गिरधारी सुवम साहू, जगमोहन, बलराम, पुनीत, विश्वनाथ साहू, जागेश्वर साहू, शिवनारायण गजेंद्र, पटेल, मुरली साहू, पुनीत राम सहित विभिन्न ग्रामों से आए 60 किसानों ने अपनी उपस्थिति दी।




