छत्तीसगढ़राजनीति

विधायक के खिलाफ नारेबाजी : कांग्रेस नेता सौरभ निर्वाणी को कारण बताओ नोटिस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बेमेतरा के इंका नेता सौरभ निर्वाणी को स्थानीय/क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ अनर्गल नारेबाजी कर पार्टी संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है जो पार्टी संगठन के अनुशासन के खिलाफ है। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उनसे कहा गया है कि जारी नोटिस का लिखित जवाब/स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button