छत्तीसगढ़
सर्विस राइफल से सीएएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रायपुर/कांकेर। सीएएफ जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान ने रविवार सुबह सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मीडिया को बताया कि धमतरी जिले के रुद्री थाना का जवान चंद्रशेखर यादव 15वी वाहिनी बीजापुर बी कम्पनी में पदस्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। जवान के खुद को गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।



