छत्तीसगढ़राजनीति

जनता ने विधायक क्षेत्र के विकास के लिए बनाया है, लेकिन कांग्रेसी खुद अपना विकास कर रहे हैं : नारायण चंदेल

रायपुर/अंबिकापुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि भाजपा की दो विकास यात्रा प्रदेश में चल रही है पहली यात्रा 12 सितंबर को मां दंतेश्वरी की आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से निकली है जो बस्तर, दुर्ग, रायपुर संभाग के 45 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं दूसरी यात्रा जो 15 सितंबर को कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जन्म भूमि जशपुर से प्रारंभ हुई है। यह यात्रा सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के 40 विधानसभा क्षेत्र से होते हुए 14 दिन में 1300 किलोमीटर की यात्रा तय कर 28 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेगी। 28 सितंबर को बिलासपुर में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया है जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना उद्बोधन देने आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के परिवर्तन यात्रा को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है हर जगह भाजपा के विकास रथ का स्वागत हो रहा है एवं आमसभा में विशाल संख्या में लोग पहुंचकर हमारे नेताओं को सुनने एवं छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सन 2003 में जब प्रदेश में जोगी जी की सरकार थी उस समय भी भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की थी और जनता की आशीर्वाद से सरकार बनाई थी। आज एक बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की अराजक सरकार है जिसको उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा एक बार फिर विकास यात्रा निकाली है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button