छत्तीसगढ़
2 ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, चालक की मौत, दो घायल

बेमेतरा। बाईपास रोड पर 2 ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत की खबर सामने आई है। हादसा इतना भयानक था कि, ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। भोईननाभाटा चौक पर हुए हादसे में ट्रक चालक की लाश गाड़ी में बुरी तरीके से फंस गई। हादसे में दोनों ट्रक के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।



