छत्तीसगढ़

छह साल की मासूम से नाबालिग पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, थाने में हंगामा

रायपुर। राजधानी के धरसींवा थाना इलाके में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस के नाबालिग लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने मीडिया को बताया कि मेकाहारा हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज जारी है। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है। मौदहापारा थाना प्रभारी ने मेकाहारा में परिजनों और डॉक्टर से चर्चा की। परिजन को हर संभव मदद और कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट हैं लेकिन पड़ोसी नाबालिग आरोपी की करतूत से स्तब्ध भी हैं।
इधर, घटना को लेकर स्‍वजनों ने जमकर हंगामा किया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले लड़के को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। इसके साथ लोगों ने शुक्रवार को थाना घेराव की भी चेतावनी दी। मामला गुरुवार दोपहर 12 बजे का है। पीड़ित मासूम को दो बजे मोटरसाइकिल से परिजन थाना लेकर गए। पीड़ित परिजनों ने करीब 4 से 6 घंटे तक थाने में बैठाए रखने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक दोपहर 12 बजे से रात लगभग 9 बजे तक बच्ची को ना सहयोग ना इलाज मिला। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को रफा दफा करने में तुली थी . जब गांव वालों का प्रेशर बढ़ा गांव वाले थाना पहुंचे तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button