अंतर्राष्ट्रीय

इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की चेतावनी, बोले- हमास युद्ध की बड़ी कीमत चुकाएगा

यरुशलम। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के आतंकियों को इस्राइल पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी होगी। इस्राइली वायुसेना ने गाजा पट्टा पर मौजूद हमास पर जवाबी कार्रवाई की है। इस्राइल सिटी के मेयर समेत अब तक पांच लोगों की मौत होने की सूचना है। 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इस्राइल पर हमास के दनादन रॉकेट हमलों और हमास आतंकवादियों को नेस्तनाबूंद करने का संकल्प जाहिर करते हुए राजदूत नाओर गिलोन ने कहा, जमीनी घुसपैठ और रॉकेट हमले को इस्राइल की सेना विफल कर देगी। सरकार नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। उन्होंने संकट के समय में भारत की भूमिका पर भी टिप्पणी की। राजदूत के अनुसार, इस्राइल भारत के लोगों के समर्थन की सराहना करता है। आतंकवादी संगठन हमास और हिंसक कृत्यों के खिलाफ इस्राइल दृढ़ता से खड़ा है।

राजदूत के अनुसार, हमास कायरतापूर्ण कार्रवाई कर रहा है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बनाकर हत्या की जा रही है। सैकड़ों नागरिकों के घायल होने की सूचना है। हमास ने इस्राइल के शहरों पर 2000 से अधिक मिसाइलों और रॉकेटों से अंधाधुंध गोलीबारी की है। उन्होंने कहा कि रॉकेट हमले- सिमचैट टोरा के पवित्र यहूदी अवकाश के दौरान हुए।

इस्राइल और हमास के टकराव के बीच नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। बेवजह संवेदनशील इलाकों में जाने से बचें और स्थानीय अधिकारियों की तरफ से जारी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल पर भी पूरा ध्यान दें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button