छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। इसी के साथ राज्य के सभी पांच लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब निर्वाचन आयोग के अधीन हो गये हैं। वहीं सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों पर कई पाबंदिया भी लागू हो गई हैं। आचार संहिता सभी शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू होगी, जो की 5 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी।

ज्ञात हो कि आचार संहिता लागू होने के साथ ही रायपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। आदेश का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनावी नियमों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री आवास, मंत्री, सांसद-विधायकों के निजी स्टाफ में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है। राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी के लिए सम्बंधित जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कलेक्टर की अनुमति के बाद ही कर्मचारी छुट्टी ले सकेंगे, सभी को मुख्यालय पर रहने को कहा गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button