छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा – मोदी सरकार ने बेहतर काम के भूपेश सरकार को दिए 65 पुरस्कार, अब भाजपा नेताओं को सवाल उठाने हक़ नहीं

रायपुर। कांग्रेस नेता सांसद नेता प्रमोद तिवारी ने राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, तेलंगाना और राज्यस्थान में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार पर जनता का भरोसा बरकरार है। मध्यप्रदेश में चुनाव जनता लड़ रही है, कांग्रेस की सरकार तय है।

प्रमोद तिवारी ने कहा, राजस्थान में हमने झगड़ा सुलझा लिया है। वहां सरकार को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। तेलंगाना में कांग्रेस के पक्ष में लहर है। परिवर्तन दिख रहा है। मिजोरम में गठबंधन के साथ सरकार हमारी ही बनेगी। मैं भाजपा के नेताओं और मोदी सरकार से पूछना चाहता हूं, ईडी, आईटी के इस्तेमाल के सिवाय और क्या किया है।

उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने के लिए भूपेश सरकार को 65 राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। ऐसे में भूपेश सरकार पर भाजपा नेताओं को सवाल उठाने का मतलब ही नहीं रह जाता।

तिवारी ने कहा, भूपेश सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की जनता को सीधा फायदा हुआ है। आर्थिक उन्नति हुई है। मोदी सरकार नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण कर रही है। इस मामले में अमित शाह और मोदी सरकार झूठ बोल रहे हैं। मोदी सरकार के कैबिनेट की कॉपी लहराते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, ये वो दस्तावेज हैं, जिसमें नगरनार को बेचने का निर्णय हुआ। अगर ये गलत है तो मोदी सरकार भी ऐसे ही दस्तावेज निरस्तीकरण का लहरा के दिखाएं। झूठ बोलने से कोई फायदा नहीं होगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button