बुढ़ादेव यात्रा में 70 लाख छत्तीसगढ़िया से किया है प्रत्यक्ष भेंट ।
धमतरी – गैर राजनैतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा छत्तीसगढ़िया अस्मिता के लिए लगभग एक दशक से आंदोलन, धरना, मांग , जेल यात्रा किया जा रहा है किंतु वाजिब मांगो की अनदेखी और छत्तीसगढ़िया समाज के मांग पर अपनी एक नई राजनैतिक पार्टी का गठन करके विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहा है। जिसका एंट्री 21 अक्टूबर को पगबंधी जोहार कार्यक्रम से होगा । संगठन के धमतरी जिला प्रमुख निखिलेश देवान साहू ने बताया कि पगबंधी मतलब घर के सियान के निधन होने पर घर को चलाने की जिम्मेदारी अपने बच्चो को दिया जाता है माने घर की सियानी पड़ोसी को नहीं दे सकते उसी तरह अपने राज्य की सियानी भी हम स्वयं करेंगे । उन्होंने आगे बताया की इस दिन हमारी राजनैतिक विंग का चुनाव चिन्ह, पार्टी का नाम एवम हमारे उम्मीदवार का भी घोषणा हो जायेगा। हम छत्तीसगढ़ी समाज के आर्थिक हित एवम उनके शोषण के खिलाफ कई वर्षो से जमीन के लड़ाई लड़ रहे हैं इसलिए उम्मीद है की छत्तीसगढ़िया समाज हम पर विश्वास करेंगे कि हमारी कोई निजी स्वार्थ नई है और केवल और केवल छत्तीसगढ़िया समाज के लिए लड़ रहे है।




