गरबा के माध्यम से दिया शत प्रतिशत मतदान का संदेश

बलौदाबाजार ( प्रखर )। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश एवं स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन के नेतृत्व में लगातार विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में जय अम्बे ग्रुप द्वारा आयोजित गरबा समारोह में प्रतिभागियों ने गरबा के माध्यम से जिले वासियों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तख्ती एवं पोस्टर के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने अपने मतों उपयोग करनें संदेश दिए।

इस मौके पर स्वीप सम्बंधित आकर्षक रंगोली का भी निर्माण किया गया था।इस दौरान उपसंचालक पंचायत सुरेश कंवर, जनपद पंचायत सीईओ, सहायक सूचना अधिकारी नितेश चक्रधारी, जनपद पंचायत के विभिन्न अधिकारी- कर्मचारी गण, जय अम्बे ग्रुप के सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी सँख्या में उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न गांवों जिसमें विशेष रूप से 70 प्रतिशत से कम मतदान केंद्रों स्वीप की गतिविधियों को तेज कर दी गई।



