छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस सरकार में कस्टम मिलिंग में 175 करोड़ का घोटाला : अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि मार्कफेड के अफसरों के गिरोह ने मिलकर 175 करोड़ का चावल घोटाला कर दिया। जांच एजेंसियों की जांच में यह भंडाफोड़ हुआ है कि मार्कफेड के अफसरों ने करोड़ों की रिश्वत कमाने की साजिश रचकर यह घोटालेबाजी की। इसमें कांग्रेस सरकार की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।

अरुण साव ने कहा कि ईडी जांच में पाया गया है कि खरीफ वर्ष 2021-22 तक सरकार द्वारा धान का प्रति क्विंटल 40 रुपये भुगतान किया गया। धान की कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली रकम सरकार ने तीन गुनी बढ़ा दी। 120 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दो किश्तों में किया गया। अफसरों ने आधी रकम मार्कफेड के एमडी के साथ मिलकर वसूल ली। घोटाले की शर्तों के तहत नकद राशि का भुगतान करने वालों का विवरण जिला विपणन अधिकारी को भेजा गया। उनके माध्यम से ब्यौरा मार्कफेड एमडी तक पहुंचा। एमडी द्वारा केवल उन्हीं के बिलों को भुगतान के लिए मंजूरी दी गई, जिन्होंने नकद राशि का भुगतान किया। विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये क्विंटल करने के बाद प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए, जिसमें से 175 करोड़ रुपये की रिश्वत वसूली गई। ईडी ने तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 1 करोड़ की बेहिसाब नकद राशि जब्त की है। मतलब साफ है कि बाकी के 174 करोड़ रुपए घोटालाश्री की चुनावी तिजोरी में पहुंच गए। अभी तो यह ट्रेलर है। ईडी आगे की जांच कर रही है तो पूरी उम्मीद है कि वह घोटालों के सरताज तक अवश्य पहुंचेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा से पूछा है कि साम्प्रदायिक कौन है? तुष्टिकरण की राजनीति में आखिर कांग्रेस कितने नीचे उतरेगी? जिस तरह कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार से है उसी तरह तुष्टिकरण भी कांग्रेस की पहचान है। जब बिरनपुर में 41 जेहादी उन्माद में भुनेश्वर साहू को मौत के घाट उतार देते हैं, जब खुर्सीपार में हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर मलकीत सिंह को मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के जिले में टुकड़े टुकड़े कर दिया जाता है, उसकी देह पर नृत्य किया जाता है जब कवर्धा में बहुसंख्यक वर्ग की आस्था पर आक्रमण किया जाता है, विरोध करने पर जेल में ठूंस दिया जाता है और कांग्रेस सरकार के एक मंत्री रायपुर से 3 सौ गाड़ियों के काफिला लेकर बहुसंख्यक समाज को डराने पहुंच जाते हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button