छत्तीसगढ़ में मौसम में नहीं होगा बदलाव, प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। प्रदेश में आने वाली ठंड और शुष्क हवाओं की वजह से अब रात में हल्की ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। कुछ दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने नहीं होगी। वहीं ग्रामीण और आउटर क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठंड लग रही है।
प्रदेश में रात और सुबह के समय में ठंड लगने की वजह से अब शहर में गर्म कपड़ों के स्टॉल लगाना शुरू हो हुई है। गर्म कपड़ों के स्टाइल सजने लगी है। ठंड के मौसम आते ही गर्म कपड़ों में अब खरीदी पर 20% की छूट भी दी जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों पर गर्म कपड़ों की स्टाल लगने लगे हैं।



