छत्तीसगढ़
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त

कांकेर। ताड़ोकी इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़ भाग गए। जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। एसपी दिव्यांग पटेल ने मीडिया को मुठभेड़ की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तभी मुरनार के जंगलों में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। वहीं जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। जवानों ने इस मुठभेड़ में नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है और सर्चिंग अभियान जारी है।



