छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणा पत्र, 3200 रुपए क्विंटल में धान खरीदी का वादा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को फोकस किया गया है। वहीँ रायपुर में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे।

कांग्रेस की घोषणा पत्र के बड़े वादे
किसानों का कर्ज माफी
3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
200 यूनिट बिजली फ्री
सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा
तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000 रुपए और 4000 रुपए सालाना बोनस भी
भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 रुपए प्रतिवर्ष
गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी
साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रुपए प्रति किलो
अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
700 रीपा का होगा निर्माण
अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी
अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button