छत्तीसगढ़राजनीति

आशीष द्विवेदी बने युवा कांग्रेस मीडिया-चेयरमैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को ले कर भारतीय युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ ईकाई के लिए युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रदेश मीडिया संयोजक आशीष द्विवेदी को युवा कांग्रेस मीडिया चेयरमैन नियुक्त किया है। चलते चुनाव के बीच में यह नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। आशीष द्विवेदी निरंतर युवा कांग्रेस के कई पदो पर सक्रिय भूमिका निभाते चले आए। एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की और 2012 से युवा कांग्रेस में वार्ड, बूथ, ज़िला एवं प्रदेश पदाधिकारी के रूप में कार्य करते चले आये हैं। उनके काम को ध्यान रखते हुये संगठन ने उन्हें इस नवीन जवाबदारी से नवाज़ा हैं।

आशीष द्विवेदी ने इस नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास, संगठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, छ.ग प्रभारी डॉ.पलक वर्मा, सह प्रभारी प्रियंका, राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन वरुण पांडेय, मीडिया प्रभारी काशिफ़ उस्मानी, नरेंद्र पाल जी एवं युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button