छत्तीसगढ़

मिशन ग्राउंड में सजा पटाखा का बाजारअग्निशमन अधिकारी ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी। दीपावली त्यौहार को देखते हुए पटाखा विक्रेता संगठन द्वारा मिशन ग्राउंड में बाजार लगाया गया है। जहां पर लगभग 55 दुकानों में पटाखे बिक रहे हैं। कमियों को देखने जिला अग्निशमन अधिकारी अपने टीम के साथ पहुंचकर आवश्यक निर्देश दिए।
दीपावली त्यौहार में पटाखों का विशेष महत्व है। बच्चे से लेकर बड़े तक सभी अपने-अपनी क्षमता के अनुसार पटाखे चलाते हैं और यह त्यौहार बिना पटाखे से अधूरा भी है।धमतरी पटाखा एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष मिशन ग्राउंड में बाजार लगाया जाता है। इस बार भी पटाखा का बाजार सज गया है। जहां पर नई-नई किस्म की वैरायटी उपलब्ध है। पटाखा संगठन के पदाधिकारियों ने घटना से बचने सही आवश्यक इंतजाम करने का दावा किया है। संघ के अध्यक्ष सुखी कोटवानी और कोषाध्यक्ष राजकुमार हिरानी ने बताया कि 55 दुकान लगाई गई है जो 14 नवंबर तक रहेगी। आग से बचने के लिए सभी दुकानों में फायर एक्सटिंग्विशर रखा हुआ है दुकानों के सामने रेत की बोरी और बाल्टी में पानी भी रखा गया है। मैदान में टैंकर उपलब्ध करा दिया गया है। बताया कि इस बार 5 से 10 प्रतिशत रेट में बढ़ोतरी हुई है। फैंसी आइटम के साथ बच्चों के आइटम भी उपलब्ध है। कलर फुलझड़ी, डॉलर व्हील,टर्बो जेट, म्यूजिकल टॉर्च, फोटो फ्लैश, कलर वर्ल्ड, अनार प्लस चकरी, म्यूजिकल केकर जैसी पटाखे उपलब्ध है। पदाधिकारियों ने कहा कि शहर में कई जगह अवैध पटाखे बिक रहे हैं उन पर कार्रवाई जरूरी है। नगर सैनिक डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट और जिला अग्निशमन अधिकारी शोभा ठाकुर ने अपनी टीम के साथ पटाखा बाजार का निरीक्षण किया। आमने-सामने दुकान के बीच में जो पार्किंग लगी हुई है उसे हटाने के निर्देश दिए, ताकि यदि अग्निशमन वाहन को अंदर घुसना हो तो असुविधा न हो। दुकानों के बीच में दूरी जरूरी है। दुकानों में लगाया गया है उस संबंध में भी आवश्यक हिदायत दी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button