छत्तीसगढ़

12 नवम्बर श्री महालक्ष्मी पुजन दीपावली एवं 14 नवम्बर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकुट

धमतरी – विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक मास कृष्ण पक्ष 10ं नवम्बर शुक्रवार को धनतेरस यम दीपदान 11नवम्बर शनिवार को काली चौदस 12 नवम्बर को नरक चर्तुदशी एवं महालक्ष्मी पूजन दीपावली का पर्व मनाया जाएगा! 13नवम्बर सोमवार को सोमवती अमावस्या पितृ कार्य अमावस्या 14 नवम्बर मंगलवार कार्तिक मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकुट 15ं नवम्बर बुधवार को भाई दुज का पर्व मनाया जायेगा !परिषद के अध्यक्ष पंडित अशोक शास्त्री जी ने बताया कि इस वर्ष महालक्ष्मी पुजन दीपावली के बाद गोवर्धन पुजन एंव अन्नकूट के लिए एक दिन बाद प्रतिपदा में किया जायेगा क्यों सोमवती अमावस्या होने के कारण एक दिन बाद गोवर्धन पूजा एवं अन्नकुट पर्व मनाया जायेगा! विप्र विद्वत परिषद धमतरी ने अपील किया है कि दिये गये तिथियों पर पर्व त्यौहार को हर्ष उल्लास एवं शान्तिपूर्ण से मनायें जाय !उपरोक्त जानकारी परिषद के मिडिया प्रभारी पंडित राजकुमार तिवारी ने दी!

Author Desk

Related Articles

Back to top button