राष्ट्रीय

जिलाधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलकर तीन लोगों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

बिहार के मधुबनी में NH-57 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर तीन लोगों की मौत हो गई। जिस गाड़ी से ये हादसा हुआ, वह मधेपुरा DM की बताई जा रही है। ये घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है और डीएम की गाड़ी को लोगों ने कब्जे में ले लिया है। गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया जिससे वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें गाड़ी पर मधेपुरा DM लिखा दिख रहा है।
जानकारी मिली है कि NH-57 पर मधेपुरा जिलाधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी से कुचल कर 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीना 18 नवंबर से छुट्टी पर थे और पटना की ओर से मधेपुरा जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तीन लोग उसकी चपेट में आ गए, जिससे एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को DMCH में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त डीएम गाड़ी में मौजूद थे।
लोगों ने लगाया 15 किलोमीटर लंबा जाम
ये घटना फुलवारी टोला के निकट घाटी की है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-57 को जाम कर दिया। जिस कारण 10 से 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। ये सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button