छत्तीसगढ़

पीएम तो पूरे देश का होता है, फिर राज्यों की जनता से भेदभाव क्यों : भूपेश बघेल

रायपुर। महंगाई में मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तो पूरे देश का होता है, फिर वह राज्यों की जनता के साथ भेदभाव कैसे कर सकता है? खैर, मोदी की गलत नीतियों के कारण देशवासी महंगाई से त्रस्त हैं। यह तो उन्होंने स्वयं ही स्वीकार कर लिया है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा, अगर “मोदी की गारंटी” है तो पूरे देश में ₹450 में सिलेंडर दे दीजिए, जनता को केंद्र सरकार के प्रकोप से कुछ तो राहत मिलेगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button