छत्तीसगढ़
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देमार के बीएफएसआई (बैंकिंग) विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया गया
धमतरी — शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देमार में समग्र शिक्षा माध्यमिक शिक्षा मिशन और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अंतर्गत व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। जिसमें बैंकिंग विद्यार्थियों को प्राचार्य देवनाथ साहू के निर्देश पर विषय संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। व्यवसायिक प्रशिक्षक दीपशिखा तिवारी द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं के सभी बैंकिंग विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अर्जुनी लाया गया। जहां वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिशांक तिवारी एवं स्टाप ने विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रक्रियाओं की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।




