कण्डेल सेजेस पालक सम्मेलन में छमाही परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित
धमतरी– स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कंडेल में पालक शिक्षक सम्मेलन में कक्षा दसवीं का छमाही परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया ।जिसमें दीपांशु पिता दिनेश यादव प्रथम स्थान 97% के साथ द्वितीय स्थान कुसुम लता पिता संतोष कुमार विप्र 95% तृतीय स्थान किरण पिता चित्रसेन साहू ने 88% प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस सम्मेलन में शिक्षकों व पालकों के बीच प्री बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया गया। मेरीटोरियस छात्रों ने अपना विचार एवं बोर्ड परीक्षा की तैयारी संबंधी क्रियाकलापों को साझा कर बताया कि वह सभी 6 से 8 घंटे की पढ़ाई प्रति दिन कर रहे हैं जिसमें समय प्रबंधन के साथ विषय वार इकाई बांटकर 100% लक्ष्य रखकर पढ़ाई करने की बात कही। दीपांशु यादव ने बताया कि पढ़ाई के लिए समय चाहे जितना भी देवे पर टॉपिक समझ में आना चाहिए । सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य राहुल नेताम ने कहा कि श्रेष्ठ लक्ष्य रखकर पढ़ाई करें अन्यथा बाकी कार्यों में तो अनपढ़ भी कर सकते हैं ।माता-पिता की मेहनत आशाएं और शिक्षकों के मार्गदर्शन को व्यर्थ न जाने दें । सभी उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को ग्राम के वरिष्ठनागरिक एवं सेवानिवृत्ति व्याख्याता एवं कवि कमलवंशी के हाथों पुरस्कृत किया गया । कमलवंशी ने अपनी कविता के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया इस प्रकार कक्षा दसवीं के छात्रो लगभग 32 बालक बालिकाओं ने पलकों के साथ हिस्सा लिया जिसमें एमएल यादव, अवध भारती ,चित्रसेन साहू , तामेश्वर साहू ,महेश्वर साहू लखेश्वर साहू, महेश्वरी साहू प्रमुख रूप से उपस्थित है शिक्षकों में श्रीमती एस थापा, सी एल धीवर, श्रीमती ए कुटारे , सीपी साहू ,जे के सार्वा पीके सिन्हा, पी साहू सहित आदि विषय शिक्षक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन एस के यादव व्याख्याता ने किया।




