विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम से जुड़े कण्डेल कॉलेज के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं
धमतरी – विकसित भारत @2047 कार्यक्रम में वेबकास्ट के माध्यम से पूरे देश के उच्च शैक्षणिक संस्थाओं संस्थाओं के फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया । भारतवर्ष को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए उच्च शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े व्यक्तियों से प्रधानमंत्री ने अपने विचार साझा करने की अपील की, इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय कण्डेल के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राएं भी वेबकास्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन से लाभान्वित हुए। वेबकास्ट के समापन पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य रविशदास ने छात्र-छात्राओं से अपने श्रेष्ठ विचार Mygov.in प्रेषित करने की प्रक्रिया के बारे में बताया और इस हेतु आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में सक्रियता से भाग लेने की अपील, उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विकसित भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी लक्ष्मी नारायण, सहायक प्राध्यापक संजय पवार, लक्ष्मण सेन,नूतन दीवान, कमलेश दिवान, डॉक्टर ऋचा शुक्ला, बसंत साहू एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।




