छत्तीसगढ़

साहू दंपति ने 8 स्कूलों के लिए 55 ट्यूब लाईट दान किए

धमतरी — शासकीय माध्यमिक शाला लुगे पदस्थ शिक्षिका रंजीता तुमनचंद साहू दंपति के द्वारा करेली छोटी संकुल के 8 स्कूलों के लिए 55 ट्यूब लाईट दान किए ताकि बच्चों को अक्षरों को देखने आसानी हो। यह कदम स्कूल में प्रकाश का उजाला बिखेराने में बहुत मदद कारी सिद्ध होगा। वैसे तो स्कूलों में ट्यूबलाइट की व्यवस्था है परंतु अभी कुछ दिनों में ठंड एवं बारिश की वजह से स्कूलों में अंधेरा रहने लगा था जिसकी कमी अब पूरी हो गई।अपनी शिक्षकीय कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य का भी निर्वहन करते रहते है। शिक्षा सभ्य समाज की नींव है इसलिए लोगों से अपील करते है जितना हो सके स्कूल के, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के लिए दान अवश्य करें।जिला समग्र शिक्षा अधिकारी देवेश सूर्यवंशी ने साहू दंपत्ति द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को स्कूल शिक्षा विकास के लिए आगे आने की आवश्यकता है पालकों को भी स्कूल आकर अपने बच्चों को मॉनिटरिंग करने की जरूरत है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ने सभी बच्चों को मिले संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए कहा।विकासखंड स्त्रोत समन्वयक धीरज देवांगन ने कहां की साहू दंपत्ति द्वारा स्कूल शिक्षा के लिए किया जा रहे प्रयास अन्य के लिए प्रेरणादाई है। संकुल प्राचार्य नंद कुमार साहू ने कहा कि फूलों की सुगंध तो एक ही दिशा में हवा के साथ फैलती है परंतु अच्छे व्यक्ति के व्यक्तित्व की सुगंध चारों दिशाओं में फैलती है । साहू दंपति न केवल अपनी स्कूल, अपने संकुल बल्कि जिले के स्कूलों के लिए प्रेरणा के कार्य कर रहे हैं और अपनी अच्छाई फैला रहे है। स्कूल प्रधान पाठक खिलेश्वर साहू एवं नरेंद्र सिंहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button