छत्तीसगढ़

होटल में अवैध गतिविधि, भाजपा विधायक ने मौके पर पहुंचकर करवाया सील

दुर्ग। वैशाली नगर विधानसभा से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक रिकेश सेन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। रिहायशी क्षेत्र में संचालित होटल के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर विधायक रिकेश सेन खुद वहां पहुंचे और निगम अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया।

इस दौरान जब होटल संचालकों से कामर्शियल लाइसेंस मांगा गया तो नहीं मिला। होटल के रजिस्टर जांच में भी खामियां मिली हैं। विधायक रिकेश सेन के निर्देश पर दो ऐसे होटलों को तत्काल सील कर रजिस्टर जब्त किया गया। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ऐसे होटल आजकल गली मोहल्लों में खोल दिए गए हैं, नियमों की अवहेलना कर होटल संचालक यहां अवैध कारोबारों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन होटलों में कई बार सेक्स रैकेट, नशाखोरी और सुसाइड जैसी घटनाएं होती रही हैं। ऐसे होटलों द्वारा हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महज दो से तीन कमरों में लोग बोर्ड लगा उसे होटल बताने लगे हैं। बगैर कामर्शियल लाइसेंस और नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसे होटल शहर में लगातार संचालित होते रहे हैं, प्रशासन को समझना होगा कि अब बीजेपी की सरकार आ गई है‌। ऐसे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई लगातार होगी और वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं को गलत रास्ते ले जाने वाले कारोबार और, ग़लत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button